अल्मोड़ा, जून 13 -- रानीखेत। मांगों को लेकर गुरुवार को बारिश में भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सोनी में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने जल्द समस्याओं के निदान की मांग की। मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कोरोनाकाल के रुके बिलों का भुगतान करने, गोदाम से राशन तोलकर देने, विक्रेताओं को मानदेय देने, दुकानों का किराया देने और लंबित बिलों का तत्काल भुगतान करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। यहां राजेंद्र बिष्ट, गंगा सिंह रावत, शंकर बिष्ट, रेनू नेगी, तारा सिंह, मोहन चंद्र, भीम सिंह, राजेंद्र सिंह, गोविन्द सिंह, जीवन सिंह, नवीन पंत, कमलेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, बिशन सिंह, इंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.