अल्मोड़ा, मार्च 1 -- भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष के लिए 10 लोगों ने दावेदारी जताई है। जिलाध्यक्ष पद पर दस नेताओं की दावेदारी से पार्टी की टेंशन बढ़ गई है। जल्द ही रानीखेत के नए जिलाध्यक्ष का एलान होगा। ताड़ीखेत स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार देर शाम तक रायशुमारी चली। बैठक में चुनाव अधिकारी रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, प्रकाश हर्बोला, कुंदन सिंह लटवाल और खूब सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पद के लिए विनोद भट्ट, विमल भट्ट, युगल किशोर आर्य, दीप पांडेय, भूपेंद्र कांडपाल, गणेश राम आर्या, घनश्याम भट्ट, सुभाष बिष्ट, चंद्र शेखर आर्य और जनार्दन पांडे ने दावेदारी जताई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्...