चम्पावत, अप्रैल 5 -- रानीखेत। पन्याली में रोडवेज बस में हुए हादसे में मृतक छात्र के पिता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक दान सिंह रावत निवासी मल्ला लखोरा मटखानी, स्याल्दे ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि उनका पुत्र रोहित रावत गुरुवार को रोडवेज बस से देहरादून जा रहा था। इस दौरान चालक तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था। कहना है कि इसकी लापरवाही से पन्याली के पास उनके बेटे का सिर बस के शीशे से टकरा गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने चालक को बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि मामले में अज्ञात बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.