अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- पर्यटन नगरी में गहराते पेयजल संकट के बीच पानी की चोरी रोकना चुनौती बना हुआ है। छावनी परिषद ने अब पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। शिकायत हैं कि कई लोग घरेलू लाइनों को निजी प्लंबर के माध्यम से मैनीफाल्ट से खोलकर जोड़ा जा रहा है। यही नहीं जलापूर्ति के दौरान टुल्लू पंपों का भी धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। बारिश नहीं होने का असर पेयजल स्रोतों पर पड़ रहा है। इस कारण कई बार आपूर्ति बाधित हो रही है। इस बीच छावनी परिषद को शिकायत मिली की जलापूर्ति के दौरान लोग टुल्लू पंपों से धड़ल्ले से पानी खींच रहे हैं। साथ ही घरेलू लाइनों को मैनी फाल्ट से जोड़ा जा रहा है। इससे पाइप लाइनों में जल दबाव कम हो रहा है और अन्य उपभोक्ताओं की आपूर्ति नहीं हो पाती है। सीईओ कुणाल रोहिला ने इस प्रक्रिया पर सख्त नाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.