अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- रानीखेत। बसंत पंचमी का पर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने पीले वस्त्र धारण किए। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। परिवार के सुख समृद्धि की कामना की गई। खनियां सहित तमाम स्थानों पर मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। वसंत पंचमी पर लोगों ने मंदिरों में जौ की पत्तियां अर्पित किए बाद में जौ के पौधों को शिरोधार्य भी किया। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। नगर के शिव मंदिर, चिलियानौला पालिका स्थित मां हरड़ा देवी मंदिर, झूला देवी मंदिरों में भी दर्शनार्थियों की भीड़ भाड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...