हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- रानीखेत। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में यहां तीन दिनी ऐपण कौतिक का आयोजन होगा। जिसमें ऐपण सहित पारंपरिक संस्कृति से संबंधित स्टाल्स मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही एपण कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि 19 से 21 दिसंबर तक कौतिक का आयोजन होगा। जिसमें ऐपण कलाकारों के स्टाल्स सहित पहाड़ी व्यंजनों, पारम्परिक पहनावा, बर्तन -वस्तुओं, हस्तशिल्प के स्टाल्स लगाए जाएंगे। ऐपण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी फरवरी अंतिम सप्ताह में महिला होली प्रतियोगिता 'फागोत्सव' और अप्रैल माह में कुमाऊंनी लोक नृत्य कार्यशाला तथा महिलाओं बच्चों की रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन करने पर भी चर्चा हुई। संचालन महासचिव गौरव भट्ट ने किया। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.