अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- पर्यटन नगरी के मुख्य बाजार की सड़क पर बने गड्ढे मुसीबत बन गए हैं। बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जागरूक लोगों ने स्वयं गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल सहित कुछ जागरूक लोग ईट, पत्थर एकत्र कर गड्ढों को भरने का प्रयास कर रहे हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता अजय टम्टा का कहना है कि शीघ्र पैच वर्क का कार्य शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.