अल्मोड़ा, मार्च 9 -- पर्यटन नगरी में पहली बार फागोत्सव के तहत आयोजित महिला होली गायन और स्वांग प्रतियोगिता में विविध रंग देखने को मिले। सांस्कृतिक जुलूस में महिला टोलियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, नैनीताल सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की 18 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। शिव मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में जहां गायन के माध्यम से धूम मची, वहीं विविध स्वांगों ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया। रानीखेत सांस्कृतिक समिति की तरफ से पहली बार पर्यटन नगरी में महिला होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। रविवार पूर्वाह्न विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिला होल्यारों की टीमों ने नगर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला। केमू स्टेशन, सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन, विजय चौक, जरूरी बाजार होते हुए सांस्कृतिक जुलूस यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.