खगडि़या, मई 31 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में शुक्रवार को भी कई ट्रेनें देरी से चल रही थी। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01665 रानीकमलापति-अगरतला स्पेशल करीब सवा नौ घंटे देरी से चल रही थी। वही 04066 डाउन न्यू दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से चली। जबकि 73463 खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन करीब एक घंटे देरी से खुली थी। साथ ही 14603 अप सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस करीब 50 मिनट देरी से चल रही थी। इसके अलावा 15708 डाउन अमृतसर-कटिहारइ आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे विलंब से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.