खगडि़या, दिसम्बर 6 -- खगड़िया। खगड़िया रूट में कई ट्रेनें शुक्रवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01665 रानीकमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन करीब सवा नौ घंटे देरी से चली। वही 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार अम्रपाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। वही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब सवा दो घंटे देरी से आई। वही 12554 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली सुपरफास्ट करीब पौने दो घंटे देरी से चली। इसके अलावा 19305 अम्बेडकर नगर-कामख्या साप्ताहिक ट्रेन करीब पौने दो घंटे देरी से चली। इधर 12506 आनंदविहार-कामख्या नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...