सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- भदैंया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुलकी खेल मैदान में रविवार देर रात 26वीं शहीद मोहम्मद जावेद की याद में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।शहीद मो जावेद श्रीनगर में 29 अक्टूबर 2001 को आतंकवादियों के साथ हुए मुकाबले में शहीद हो गए थे l प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुशीद अहमद आयोजन सचिव साजिद फौजी और मो गौरी की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू हुई l इससे पहले उद्घाटन विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने किया l प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया l उद्घाटन मैच भुलकी ए और राना क्लब के बीच खेला गया तीन सेट के मैच ने राना क्लब ने 2- 1 से मैच में जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया l देर रात तक चले मुकाबले में राना क्लब, डीवीए ...