हाथरस, फरवरी 14 -- सादाबाद। 14 फरवरी को राधे कृष्णा प्ले स्कूल, मुरसान रोड सादाबाद में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान अनूप चौधरी ने कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की स्मृति में सदा अंकित रहेगा। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन" तथा "जो देश के लिए शहीद हुए, उनको मेरा सलाम। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे देश के वीर सपूतों के आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे और बच्चों में भी राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करेंगे।इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.