मधुबनी, अक्टूबर 22 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। राधा हरिकीर्तन भवन में आगामी 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चित्रगुप्त पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह पूजा का 92 वां वर्ष है। चित्रगुप्त पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र लाल कर्ण ने बताया कि अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार लाल द्वारा सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत चित्रगुप्त महाराज जी का पूजन कार्यक्रम 10.30 बजे से वैदिक विधि से प्रारम्भ किया जाएगा। पूजा स्थल पर ही अगले दिन 24 अक्टूबर को निःशुल्क दंत चिकित्सा कार्यक्रम डॉ उमेश श्रीवास्तव के द्वारा दिन के 10 बजे से की जायेगी। दिन के 2 बजे से 7 वर्ष से 14 वर्ष आयु के बच्चों के बीच क्विज के आयोजन का भी निबंधन पूजा के दिन ही 23 अक्टूबर को पूजा स्थल पर किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम शाम के 5 बजे की जाएग...