गिरडीह, अक्टूबर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पैसे को कथित रुप से कई गुना करने का लालच देकर भोली-भाली ग्रामीणों से ठगी किये जाने के मामले के अभियुक्त राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा एवं उनकी पत्नी प्रभारी अनीशा सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका पर 08 अक्तूबर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत में सुनवाई होगी। इसके पूर्व 16 सितंबर एवं 22 सितंबर को भी अदालत में इन दोनों अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हो चुकी है। 22 सितंबर को अदालत में हुई अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के बाद अदालत ने अगले आदेश तक के लिए केवल दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अदालत में पचंबा पुलिस से मांगी गई केस डायरी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। अदालत ने इस वजह से दोनों पक्षों की सहमति से अग्रिम जमानत याचि...