रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ की ओर से आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक प्रेस वार्ता हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर रश्मि, कुल सचिव डॉक्टर निर्मल कुमार मंडल और पुस्तक के लेखक डॉ संजय प्रसाद सिंह शामिल हुए। डॉ रश्मि ने कहा कि विश्वविद्यालय के ऑडोटोरियम में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे होगा। संस्कृति - संस्कार के सुपथ नामक पुस्तक के लेखक डॉ संजय प्रसाद सिंह की नव प्रकाशित पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। आज आधुनिकता में भी प्राचीनता का महत्व कम नहीं है। इस पुस्तक में भारतीय संस्कृति व संस्कार की झलक देखने को मिलती है। कुलसचिव डॉक्टर निर्मल कुमार मंडल ने कहा की डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह द्वारा लिखित पुस्तक समाज को एक नई दिशा - द...