रामगढ़, नवम्बर 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविंद विवि में रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की ओर से महिलाओं एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तीकरण सह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसके अंतर्गत जरूरतमंद किशोरियों के बीच सेंटरी पैड वितरण के साथ मासिक स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य सावधानियों, सुरक्षित पैड उपयोग एवं निपटान की जानकारी देने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता एवं शिक्षा के महत्व पर भी जागरूक किया। टीम सदस्यों ने कहा कि स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है, इसलिए स्वास्थ्य और सशक्तिकरण दोनों का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। लाभार्थी महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.