रांची, अगस्त 4 -- रांची। यमुनानगर रोड नंबर-3 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से रविवार को कांवर यात्रा निकाली। कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर तक गए। कांवर यात्रा में काफी संख्या में महिला और युवा शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया l पहाड़ी मंदिर में भगवान भोले का स्वर्णरेखा और सुल्तानगंज के जल से अभिषेक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजन माथुर, दुलारी देवी, ललवंती देवी, लक्ष्मी देवी, छाया रानी, निधि पटेल, संजू माथुर, उमेश साहू, नितेश वर्मा, मीनाक्षी देवी, सीमा देवी और आर्यन मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.