रांची, फरवरी 9 -- रांची। पुंदाग स्थित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को महाभंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। इसके उपरांत आयोजित भजन संध्या में गायक मनीष सोनी ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और संजय सर्राफ सहित मंदिर समिति के अनेक सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.