कानपुर, मार्च 27 -- चकेरी। चकेरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों ने राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही उद्यमियों ने एक दूसरे को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद उद्यामियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के गीतों पर साथ राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। इसके अलावा व्यंजनों का भी आनन्द लिया गया। इस मौके पर महामंत्री अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया, मनोज गुप्ता, नीरज गुप्ता, संदीप गुप्ता, संरक्षक प्रेम कुमार बाजपाई समेत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.