साहिबगंज, सितम्बर 1 -- मंगलहाट। यहां कन्हैयास्थान स्थित कन्हाई नाट्यशाला इस्कॉन मंदिर में रविवार को राधाष्टमी हर्षोल्लास व धूमधाम से तरीके से मनाया गया। मौके पर मंदिर परिसर में सुबह से ही कृष्ण भक्तों का आवागमन शुरू हो गया था। आसपास के गांवों से सैकड़ों कृष्ण भक्त मंदिर परिसर में कृष्ण भक्ति में लीन रहें। सुबह मंगल आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ततपश्चात दर्शन आरती, गुरु पूजा, भोग आरती भक्तिपूर्ण माहौल में की गई। इसके बाद मंदिर के पुरोहित उत्तम गौर दास व मंदिर के कृष्ण भक्त ने दोपहर के 12 बजे राधारानी की प्रतिमा को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल एवं विभिन्न प्रकार के फलों के रस तथा पंचामृत से महाभिषेक किया। महाभिषेक का दृश्य मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान कृष्णभक्त द्वारा की गई भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान इत्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.