भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के राधारानी सिन्हा रोड में कार के गेट से टकराकर स्कूटी सवार युवक जख्मी हो गया। घटना बुधवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे घटित हुई। कार सवार ने रांग साइड में अचानक गेट खोल दिया। बगल से गुजर रहा स्कूटी सवार गेट से टकराकर वहीं गिर पड़ा। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार सवार ने युवक को इलाज के लिए पास में ही भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...