लखीसराय, जून 2 -- चानन, निज संवाददाता।सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजना का समुचित लाभ जानकीडीह पंचायत के महादलित टोला राधानगर बेलदरिया में रहने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यहां घूमने के बाद सच्चाई खुद बयां कर जाती है। सात सौ की आबादी वाले राधानगर बेलदरिया में अब भी कई मूलभूत सुविधा मौजूद नहीं है। सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना मुखिया के लिए चुनौती बना हुआ है। सकून देने वाली बात यह है कि टोले में आंगनबाड़ी केन्द्र है, जहां स्कूल पूर्व बच्चों को शिक्षा दी जाती है। यहां हर घर नल जल योजना मुंह चिढ़ा रही है। पीएचईडी विभाग की लापरवाही से मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट दम तोड़ रही है। ग्रामीण विलास मांझी, कैलू मांझी, बालदेव मांझी आदि ने बताया कि गांव में नल जल योजना का हाल बेहाल है। यहां विभाग द्वारा पाइप के साथ ही टोंटी लगाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.