मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार को ब्रह्मबाबा मंदिर पर ठाकुर ब्रह्म नवयुवक मंगल दल सेवा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें दीनानाथ सिंह को संरक्षक, धीरेंद्र प्रताप सिंह को संयोजक,राधाकृष्ण दुबे को अध्यक्ष, पृथ्वीराज सिंह को महामंत्री, गुलराज सिंह एवं मंगलेश्वर मिश्रा सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष, नीलकांत पांडेय, सरिस सिंह, अभय सिंह, गंगाधर सिंह, राजेश पांडेय, अनिल त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गए। इस दौरान 14 अक्तूबर को होने वाले कुश्ती-दंगल को लेकर विमर्श किया गया। प्रधान आनंद मोहन सिंह ने दंगल को कराने के लिए लोगों के सहयोग का प्रस्ताव रखा। जिसे आमराय से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि 15 अक्तूबर को परंपरागत मातृ शक्ति मेले में पुरुषों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 14 अक्टूबर को ही बब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.