सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) गोसाइपुर डुमरा में विद्यार्थियों के मानसिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला ' टैकलिंग रिवर्स थ्रू माइंडपावर' गुरुवार को संपन्न हो गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मानसिक चिकित्सक डॉ. केशवानंद दास व पुरुषोत्तम केशव दास थे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम सत्र में स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन का वैज्ञानिक विश्लेषण पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. केशवानंद दास ने ' जैविक घड़ी' के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने बताया कि रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक की नींद की गुणवत्ता सर्वाधिक होती है, जहां प्रत्येक घंटा शरीर के लिए दो घंटे के विश्राम के समान प्रभावी है। इसके साथ ही ' आह...