फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद। शहर में बुधवार रात 7:50 बजे सड़कों से लेकर घरों तक बिजली बंद हो गई। हालांकि, यह कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक नियोजित ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का हिस्सा था। जिसे प्रशासन ने शहरवासियों और बिजली विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। रात 10 मिनट के लिए आयोजित की गई मॉक ड्रिल का उद्देश्य आतंकी हमला या राष्ट्रीय आपदा के दौरान बिजली कटने की आपातकालीन स्थिति में प्रशासन की तैयारियों और जनसहभागिता की जांच करना रहा। ड्रिल के तहत रात 7.50 बजे सायरन बजते ही लोगों ने लोगों ने अपने घर की लाइटें, इंन्वर्टर, पर्दा, मोबाइल की लाइटें 10 मिनट के लिए बंद कर दी। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह का कहना है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शाम 7:50 से 8:00 बजे तक एयर स्ट्राइक के मद्देनजर आयोजित मॉक ड्रिल में ब्लैक आउट ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.