लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- रात दस बजे के बाद पटाखे दगाने और डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे रात भर थाने में बिठाया भी गया। साथ ही वह मजदूर भी पुलिस हिरासत में रहा, जो पटाखे दगा रहा था। मजदूर को मुकदमे में भी नामजद किया गया है। साथ ही एसडीएम सदर ने मैरिज हाल के मालिकों को नोटिस जारी की है। जिसमें रात दस बजे के बाद शोर शराबा न होने की हिदायत दी गई है। शहर की डीसी रोड राजमहल गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात एक शादी का आयोजन था। रात दस बजे के बाद रोड पर पटाखे दगाए जा रहे थे। तेज आवाज में डीजे भी बज रहा था। पास में ही डीएम आवास है। रोड पर आतिबाजी के दौरान जाम लगा था। सूचना मिलने पर डीएम ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराया। पुलिस ने रोड पर पटाखे जला रहे मजदूर अफसर अली निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.