जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में सिर्फ एक को कर छोड़, बाकी सभी देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन गुरुवार की देर रात तक संपन्न हो गया। एक ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब काशीडीह की मूर्ति का विसर्जन संबंधित समिति ने गुरुवार की वजह से नहीं किया। बाकी सभी समितियों ने अपनी मूर्तियों का विसर्जन कर दिया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के अनुसार रात 1:20 पर तक सभी मूर्तियों का विसर्जन संपन्न हो गया। जिले में सबसे अधिक मूर्तियों का विसर्जन साकची स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। वहां 128 मूर्तियां विसर्जित की गई। बिष्टुपुर स्थित बेलीबोधन वाला घाट पर विसर्जित मूर्तियों की संख्या 32 रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...