बरेली, मार्च 16 -- मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और बीते चौबीस घंटे में बूंदाबादी के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मार्च के दूसरे सप्ताह ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि एक सप्ताह बाद तापमान में वृद्धि तेज होगी और गर्मी का असर दिखने लगेगा। शनिवार को दिन में तेज धूप रही और लोगों को पसीने से गर्मी की आहट महसूस हुई। दिन में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह मार्च माह का अधिकतम तापमान है। वहीं रात में भी तापमान में वृद्धि हुई है। रात में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। होली पर्व पर दिन में जहां आसमान में हल्के बादल छाए रहे वहीं रात में कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हुई। रात में भी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के आसार नजर आए लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.