अमरोहा, फरवरी 5 -- रविवार को मौसम के मिजाज तीखे हैं। बीती रात से शुरू हुई बारिश कई इलाकों में बूंदाबूंदी के रूप में सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। बूंदाबांदी के चलते मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर छह फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर ओले गिरने के आसार हैं। बीती रात से अमरोहा सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार की सुबह तक रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश के बाद भी मौसम खुला नहीं है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम के बदले में मिजाज को देख...