नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- Vastu Shastra : हिंदू धर्म में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। जैसे रात में सोने से पहले पैर धोकर ही बिस्तर पर जाने की मान्यता है। इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक, धार्मिक और ज्योतिषीय कारण है। यह आदत न सिर्फ शरीर को हल्का और आरामदायक रखती है, बल्कि मन की शांति, नींद की गुणवत्ता और ग्रहों की स्थिति तक को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं, रात को सोने से पहले पांव धोने के क्या फायदे होते हैं- शनि की स्थिति मजबूत होती है- रात को पैर धोकर सोने से शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। शनि से जुड़ी बाधाएं दूर होने लगती हैं और काम, नौकरी या करियर में आ रही रुकावटें कम हो जाती हैं। वास्तु के अनुसार पैरों को धोकर सोने से मन भी शांत रहता है। गरुड़ पुराण और मनुस्मृति में भी महत्व- गरुड़ पुराण और मनुस्मृति जैसे प्राचीन ग्रंथों में स...