कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद एयरपोर्ट थाने के शाहा उर्फ पीपलगांव में रविवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है। शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी विक्रम चौधरी पुत्र हरश्चिंद्र चौधरी ने बताया कि 12 दिसंबर की रात वह अपनी मां कलावती, पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों में रखे कीमती सामान समेट ले गए। सुबह घर पहुंचने पर सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। विक्रम के अनुसार चोरों ने सोने की चूड़ी, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, नथ सहित अन्य जेवरात और पचास हजार रुपया नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत विक्रम ने 25 लाख रुपये बताई है। भुक्तभोगी ने घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.