नई दिल्ली, जनवरी 3 -- दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और उनके पिता के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे। ऋषि कपूर कई मौकों पर अपने पिता संग रिश्तों पर बात भी करते थे। कई फिल्मों में ऋषि कपूर ने पिता राज कपूर संग काम किया है, लेकिन उनके बीच एक दूसरी हमेशा रही। अब दिल्ली 6 में ऋषि कपूर संग काम कर चुके राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ऋषि कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया है कि कैसे ऋषि कपूर ने एक बार अपने ही पिता की फिल्म रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उस फिल्म में रात का शूट था।राकेश ओमप्रकाश से ऋषि कपूर की मुलाकात इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि जब वो दिल्ली 6 की स्क्रिप्ट सुनाने ऋषि कपूर के पास गए थे तो ऋषि कपूर ने उन्हें एक किस्सा सुनाया था। दरअसल, राकेश ओमप्रकाश ऋषि कपूर को दिल्ली 6 की स्क्रिप्ट सुनाने गए थे। द...