प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- पुरवा हवा के बीच रात की उमस ने रेकार्ड तोड़ दिया। दिन में तल्ख धूप ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिया। धूप सहन करना मुश्किल हो गया। छांव में गर्म हवा के झोंके लोगों का बदन झुलसाते रहे। बुधवार रात मौसम में सबसे अधिक गर्म रहने का रिकॉर्ड बना। जिले में एक सप्ताह से लगतार तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। बुधवार रात मौसम में सबसे अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकार्ड किया गया। गुरुवार को तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। जबकि धूप इससे अधिक गर्मी का अहसास कराती रही। आलम यह रहा कि रेलवे स्टेशन पर भी दिन में सन्नाटे की स्थिति रही। शहर की सड़कों से भी भीड़ भाड़ नदारद रही। प्रमुख बाजार पंजाबी मार्केट में सामान्य दिनों में भीड़ के चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.