कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में रात्री गश्ती के दौरान पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक भटके हुए नाबालिग बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर विद्यालय प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी की रात करीब 1 बजे पोठिया थाना की गश्ती दल समेली बैंक के समीप नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर करीब 10 वर्षीय एक बालक पर पड़ी, जो अकेले ही इधर-उधर भटकता हुआ दिखाई दिया। बताया जाता है कि देर रात सुनसान स्थान पर बालक को अकेला देख पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने संरक्षण में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में बालक ने अपना नाम और अपने पिता का नाम बताया। उसने जानकारी दी कि वह खेड़ा स्थित एक निजी स्कूल का छात्र है। बालक ने बताया कि पढ़ाई के डर और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.