बदायूं, जनवरी 24 -- बदायूं। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला और दिनभर बादल छाये रहे। रात में झमाझम बारिश हुई है। ओलावृष्टि भी हुई। झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम कुछ साफ हुआ है। शनिवार को मौसम साफ हुआ। धूप निकल रही है। बारिश से कुछ फसलों को नुकसान हुआ है तो कुछ फसलों को फायदा हुआ है। वहीं तापमान में गिरावट आई है। शनिवार की सुबह तो जनपद में साफ मौसम के बीच हुई है। बीते दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके जनपद में गलन भरी सर्दी बनी हुई है और लोग सर्दी से बचाव को घरों में दुबके हुए हैं। बारिश के साथ ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ओलावृष्टि और बारिश एक तरह से संजीवनी साबित हुई है। आलू की फसल के लिए जरूर हल्का नुकसान हुआ है वही सरसों की फसल को भी कुछ हद तक प्रभावित किया गया है। किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.