श्रावस्ती, नवम्बर 28 -- श्रावस्ती,टीम। ठंड असरदार होने लगी है। दिन में धूप निकलने से राहत रहती है। लेकिन सुबह कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसके कारण अलाव और रैन बसेरों की जरूरत महसूस होने लगी है। लेकिन रैन बसेरों में अभी तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इसके कारण आने जाने वाले लोग परेशान रहते हैं। भिनगा के जिला अस्पताल में बने रैन बसेरे में सभी महीनों में लोगों को रुकने की व्यवस्था रहती है। लेकिन जिले के अन्य रैन बसेरों में लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इकौना नगर पंचायत में नगर पंचायत काम्प्लेक्स के प्रथम तल पर पिछले वर्ष रैन बसेरा स्थापित किया गया था। लेकिन इस बार अभी तक रैन बसेरा सूना पड़ा है। अब तक चारपाई, गद्दा, पानी की व्यवस्था नहीं हुई है और न ही किसी कर्मचारी की तैनाती ही हुई है। जिससे कि बाहर से देर सबेर इकौना पहुंच...