वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीते एक पखवारे से तापमान से अधिक गर्मी झेल रहे शहर के लोगों को सोमवार रात में हुई प्री-मानसून की हल्की बारिश से राहत की उम्मीद जगी। हालांकि यह बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुई, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से गुरुवार के बीच में जिले में अच्छी प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती हवा का दबाव बनने दक्षिण पश्चिम मानसून की गति तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को यह मध्य प्रदेश की ओर से तेजी झारखंड की ओर बढ़ रहा था। झारखंड के बाद इसके 20 जून तक सोनभद्र के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। इससे पहले प्री-मानसून की बूंदें गिरने से अब लू का दौर खत्म होगा। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.