सोनभद्र, जनवरी 9 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थनीय पुलिस ने गुरुवार की रात में नाकाबंदी के दौरान मवेशियों की अवैध तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक पिकअप वाहन और तीन पशुओं को बरामद कर लिया। दुद्धी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संगठित गिरोह की तरफ से मवेशियों को वध के लिए अवैध रूप से झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। गुरुवार की रात एक पिकअप वाहन से पशुओं को लेकर हाथीनाला तिराहा की ओर से आने की जानकारी मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुद्धी पुलिस ने रजखड़ थाना गेट से लगभग 100 मीटर आगे सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान हाथीनाला की ओर से आ रहे संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की सतर्कता से रात करीब ...