फिरोजाबाद, जून 16 -- फिरोजाबाद। शनिवार रात को आई धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आंधी के दौरान लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। आंधी शुरू होते ही इलाकों में बत्ती गुल हो गई। जिससे लोगों को पूरी रात अंधकार के बीच गुजारनी पड़ गई। इस दौरान मच्छर हमलावर होते रहे। जिसके चलते लोगों की नींद हराम हो गई। बिजली चले जाने पर घरों में महिलाओं और बच्चों को खासी मुश्किलें पेश आई। हालांकि रविवार को बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को आधी रात के बाद अचानक तेज हवाएं चलना शुरू हो गई। जो कुछ देर बाद धूल भरी आंधी में तब्दील हो गई। आंधी का असर शहर से देहात तक दिखाई दिया। गांव में कई घर के छप्पर उड़ गए तो शहर में होर्डिंग भी फट गए। कई इलाकों में आंधी से पेड़ भी गिर गए। इधर आंधी शुरू होते ही बिजली भी गायब हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.