बुलंदशहर, अगस्त 12 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में तेंदुआ देखने के बाद से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। रात के समय दो बार तेंदुए को देखा गया है। अब उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। पिंजरे में मुर्गी भी लगाई है। ताकि तेंदुए उसे अपना शिकार बनाने के लिए आए और वो खुद ही पिंजरे में कैद हो जाएं। वन विभाग की टीम रातभर जागकर तेंदुए की निगरानी कर रही है। बता दें कि गांव विसुंधरा में शनिवार रात तेंदुआ देखा गया था। जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन रेंजर अंकित अरोड़ा की अगुवाई में राजकुमार,उमेश यादव,सौरभ कुमार को रातभर तेंदुए की तलाश को लगाया गया। दरोगा राजकुमार के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही केशव के खेत से निकलते हुए सुरेंद्र सिंह के खेत में जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.