कटिहार, मार्च 9 -- बिहार के एक बाल सुधार गृह में नाबालिग लड़कियों को यातनाएं देने का आरोप लगा है। इस मामले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने के अंदर इस बाल सुधार गृह से लड़कियों के भागने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। 17 फरवरी को पुलिस ने फरार दो लड़कियों को पटना से बरामद किया है। अब यह कहा जा रहा है कि इन लड़कियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। लड़कियों का आरोप है कि बाल सुधार गृह में उनके साथ बदसलूकी की जाती है। रात को उन्हें किसी तरह की दवा दी जाती है, जिसके बाद उन्हें कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। उनसे कई तरह के गलत काम भी कराए जाते हैं। लड़कियों का कहना है कि वो किसी अन्य बाल सुधार गृह में रहने के लिए तैयार हैं लेकिन वहां नहीं रहेंगी। यह भी पढ़ें- मुर्गियों को जला कर दफनाया, पटना में बर्ड फ्लू की पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.