गुड़गांव, दिसम्बर 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कड़ाके की ठंड ने मंगलवार की रात पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड लोगों को परेशान करेगी। साल 2012 में तीन दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,उसके बाद साल 2025 में ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। जबकि बाकी 12 सालों में न्यूनतम तापमान आठ से लेकर 12 डिग्री तक रहा था। तापमान में भारी गिरावट के कारण अलसुबह सड़कों पर घने कोहरे और धुंध की चादर छाई रही, जिससे दृश्यत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.