भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आंधी संग ओलावृष्टि के बीच गुरुवार की देर रात में हुई झमाझम बारिश के कारण शुक्रवार को दिन की गर्मी ठंडी हो गई। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को आंशिक रूप से छाए बादलों के कारण दिन का मौसम कमोबेश सुहाना बना रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार और रविवार को आंशिक बदरी के बीच जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 4.4 डिग्री सेल्सियस दिन का तो 4.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़का रात का पारा बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 8.2 व दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गु...