नई दिल्ली, फरवरी 5 -- अक्सर रिश्तों में परेशानी किसी बड़ी वजह से नहीं, बल्कि कई बार गलत समय पर की गई बातचीत से भी शुरू हो जाती है। दिन भर की थकान के बाद जब रात में दो लोग किसी मुद्दे पर बात करते हैं, तब भावनाएं हावी हो जाती हैं और लॉजिक पीछे छूट जाता है। उस समय कही गई बातें दिल को चोट पहुंचा सकती हैं। कई बार रात में हुआ कोई संवाद इतना भारी लगने लगता है कि मन बेचैन हो जाता है और नींद तक नहीं आती। लेकिन अगली सुबह वही बात उतनी गंभीर नहीं लगती। तब महसूस होता है कि गलती मुद्दे की नहीं, बल्कि उस समय की थी। इसी अहम बात पर रिलेशनशिप थेरेपिस्ट दीपाली बत्रा ने कपल्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि रात के समय कपल्स को किस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं -रात में सीरियस डिस्कशन मुश्किल पैदा कर सकता है रिलेशनशिप थ...