रुद्रपुर, दिसम्बर 3 -- किच्छा, संवाददाता। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी के निर्देशन में किच्छा और पुलभट्टा पुलिस टीम ने मंगलवार रात रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। एसपी सिटी नेगी ने कहा कि किसी भी नागरिक को यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। अभियान के तहत पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की और ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की भी गहन जांच की। पुलिस ने मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और बस स्टैंड पर मौजूद लोगों तथा रोडवेज बसों में सफर कर रहे यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। वाहनों की चेकिंग के दौरान कागजात सत्यापित किए गए। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोतवाली ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.