फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद। जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग की टीम ने गत रात्रि औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पाली, भट्टी कलां, संजय कॉलोनी और क्रेशर जोन रोड जैसे इलाकों में सक्रियता दिखाई। जांच अभियान की अगुवाई जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने की। टीम ने कई वाहनों की जांच की और उनके दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। सभी वाहनों के पास वैध ई-रवाना बिल पाए गए और किसी तरह की अवैध खनन गतिविधि नहीं मिली। जांच अभियान खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग और उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशों पर चलाया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि जिन इलाकों में अवैध खनन की आशंका है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अवैध खनन पर सख्ती जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.