अंबेडकर नगर, जुलाई 9 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया में हो रही कटान को रोकने के लिए स्थाई उपाय किए जाने की मांग के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को समाजसेवी मित्रसेन भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ धरने में शामिल हैं। लगभग 250 परिवारों की कटान से सुरक्षा के लिए उपाय किए जाने तक धरने पर बैठने की बात जिलाध्यक्ष ने कही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और ग्रामीण रात भर नदी के किनारे कटान स्थल पर डटे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ मांझा कम्हरिया गांव पहुंचे थे और कटान स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से जानकारी ली। लगभग 250 परिवारों पर कटान के संकट को देखते हुए वह ...