हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 18 -- यूपी के मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे लापता हुई 12 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा का शव शनिवार सुबह पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, किशोरी के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड लैब भेजी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और स्लाइड जांच की रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो पाएगी। जानकारी के अनुसार करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 8 की छात्रा शुक्रवार रात 9 बजे अचानक घर से लापता हो गई। काफी देर तक वह घर नहीं आयी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार ...