संतकबीरनगर, सितम्बर 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हुआ है। रात में ही धीमी गति से ही सही लेकिन लगातार बारिश होती रही। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई। धान के साथ साथ गन्ना की फसलों के लिए मौसम पूरी तरह से अनुकूल हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान गिर कर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले दस दिनों से रूठा मानसून एक बार फिर किसानों पर मेहरबान हुआ है। दो दिनों से आसमान में बदली छाई रही और हवाएं छह से सात किमी प्रति घंटा की गति से चलती रहीं। इसकी इसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई। धीमी गति से बारिश होने की वजह से पानी एक-एक बूंद धरती में समाती चली गई। इसकी वजह से धान के साथ-साथ गन्ने की फसल के लिए पानी अमृत समान बरसता रहा। इस बारिश से किसानों...