मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने रविवार रात को भगवानपुर हाई स्कूल और अन्य जगहों पर छापेमारी कर मोबाइल चोर गिरोह के तीन शातिरों को पकड़ा। इसमें भगवानपुर सुभाषनगर के आदित्य कुमार, कांटी के चैनपुर निवासी करण कुमार और सरैया रेपुरा के आदर्श रंजन शामिल हैं। पूछताछ के बाद सोमवार को तीनों शातिरों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार शातिरों ने बताया है कि वे लोग आए दिन मोबाइल की चोरी करते हैं और उसे औने-पौने में बेच देते हैं। उसी पैसे से नशा करते है। शातिरों ने पूछताछ में गिरोह के कई अन्य शातिरों के नाम भी बताये, जनकी जिसकी तलाश जारी है। पुलिस को इनपुट मिला था कि भगवानपुर हाई स्कूल के पास चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री में क...